दोस्ती यारी रिश्तेदारी बाद में निभाएंगे

दोस्ती यारी रिश्तेदारी और प्यार बाद में निभाएंगे
अब तो सबसे पहले मिलकर हम कोरोना भगाएंगे
हर आधे आधे घण्टे में हाथों में लगाकर साबुन
खुद बीस सेकेंड धोएंगे दूसरों को भी धुलवाएंगे
घर में रहेंगे चौबीस घण्टे काम में हाथ बटाएंगे
बहुत जरुरी हुआ अगर तब ही बाजार को जाएंगे
बाहर से आई हर इक चीज पहले अच्छे से धोएंगे
जो धोने लायक न होंंगी वो चीज धूप में सुखाएंगे
हर चीज सुरक्षित कर लेंगे पानी से या फिर धूप से
तब ही जाकर बाहर की चीजें हम उपयोग में लाएंगे
क्या हुआ जो कुछ दिन हम आपस में न मिल पाएंगे
दिल से हमारे रिश्ते हैं तो दिल से हर रिश्ते निभाएंगे
कोरोना से लडने को आज सहयोग देश ने माँगा है
तो हम भी देश की खातिर अपना हर फर्ज निभाएंगे
दोस्ती यारी रिश्तेदारी और प्यार बाद में निभाएंगे
अब तो सबसे पहले मिलकर हम कोरोना भगाएंगे