जब से सुना है राम आएंगे छोड के हर इक काम
राम सिया के रंग में डूबा सारा अयोध्या धाम..
रूठ गए थे हम सबसे प्रभु जाने कौन सी गलती पर
आज दया आई है उन्हें फिर से हम सबकी भक्ति पर
बरसों बाद लिए जब देखो भक्तों की सुधि राम
राम सिया के रंग में डूबा सारा अयोध्या धाम..
राम आएंगे तो उनको बताएंगे हम सब कितने तरसे हैं
उनके लिए बरसों से भक्तों के नैना कितने बरसे हैं
ऐसी ही आस लगा के प्रतीक्षा में ले लेके प्रभु नाम