मेरा आजाद भारत आजाद रहे

दुनिया के साथ दुनिया के बाद रहे

मेरा आजाद भारत आजाद रहे


धर्म के नाम पर न अलगाव हो

जाति के नाम पर न भेदभाव हो

मिलजुलकर यहां सब साथ रहें

मेरा आजाद भारत आजाद रहे


आपदा फिर न कोई उत्पन्न हो

धन और धान्य से हम सम्पन्न हो

खुशियों की बस यहां बरसात रहे

मेरा आजाद भारत आजाद रहे


कैसे कुर्बाँ भगत और हमीद हुए

देश पर नौजवाँ जो शहीद हुए

सबकी कुर्बानियां हमको याद रहे

मेरा आजाद भारत आजाद रहे


दुनिया के साथ दुनिया के बाद रहे

मेरा आजाद भारत आजाद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *