HAPPY HOLI 2019

आओ चलो रंग ले
ओ यारा
आओ चलो रंग लें
मन की गन्दी दीवारों को
सोच की गली चौबारों को
एक दो को नहीं हजारों को
आओ चलो रंग ले
ओ यारा
आओ चलो रंग लें
गोरी के गोरे गालों को
कोरे से दिलके खयालों को
हर अपने चाहने वालों को
आओ चलो रंग ले
ओ यारा
आओ चलो रंग लें
मिलके चलो ऐसे टोली में
घुल जाए मिठास बोली में
तन और मन अबकी होली में
आओ चलो रंग ले
ओ यारा
आओ चलो रंग लें

होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *