तुझपे मरना चाहता हूँ

प्यार तुझे कुछ ऐसे  करना चाहता हूँ
टूटकर तेरी बाहों में बिखरना चाहता हूँ
वो और होंगे जो मरते हैं दौलत के लिए
मैं जिन्दगी भर तुझपे मरना चाहता हूँ
                         ***
 तुझसे ज्यादा किसी और की चाहत नही है
तुझे देखे बिना मेरे दिल को राहत नहीं है
वो और होंगे जो पूजते होंगे देवताओं को
मेरी नजर में मोहब्बत से बडी इबादत नही है
                          ***
रोज आती हो ख्वाबों में हकीकत में भी आ जाओ
रोज छाती हो खयालों में निगाहों में भी छा जाओ
खूबसूरती देखनी है जिन्दगी की तो इक काम करो
मुझे दिल में रख लो अपने मेरे दिल में समा जाओ
                            ***
तेरा झुमका सनम जब हिलता है
 मेरे दिल में नया फूल खिलता है
होता है तेरा दीदार जब राहों में
क्या गजब का सुकूँ मुझको मिलता है

0 thoughts on “तुझपे मरना चाहता हूँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *